मंगलवार को कलेक्टरेट कार्यालय कटनी मे आयोजित हुई जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 149 आवेदकों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मंगलवार को कलेक्टरेट कार्यालय कटनी मे आयोजित हुई जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 149 आवेदकों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटलन्यूज़/कटनी* कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार ने 149 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे उइके सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहें।राशन पर्ची में नाम जुड़वायें जनसुनवाई के दौरान बड़वारा तहसील के ग्राम मझगवाँ निवासी पंकज ने आवेदन देते हुए बताया कि मैं गरीब व्‍यक्ति हूँ एवं मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता हूँ। मैंने राशन पर्ची में अपना नाम जुड़वाने के लिए कई बार ग्राम के सरपंच एवं सचिव को दस्‍तावेज दिए। परंतु अभी तक मेरा नाम राशन पर्ची में नहीं जोड़ा गया है। इस पर जनपद पंचायत बड़वारा के सीईओ एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार नाम जुड़वाने के निर्देश दिए गए। सम्रग आईडी में सुधार करायें ग्राम इमलीगढ़ निवासी योगेश कुर्मी ने बताया कि मेरे परिवार आईडी में त्रुटिवश किसी अन्‍य व्‍यक्ति का आधार लिंक हो गया है। इसे हटाने हेतु मैंने जनपद पंचायत बहोरीबंद में आवेदन दिया था। परंतु, अभी तक समग्र आईडी में सुधार नहीं किया गया है। इस कारण मुझे किसी भी शासकीय योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए गए।पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलायेजनसुनवाई के दौरान ग्राम जुहली निवासी बसोरी बर्मन ने बताया कि मुझे वर्ष 2023 तक किसान सम्‍मान निधि की राशि प्राप्‍त हो रही थी। परंतु, लगभग 2 वर्षों से मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा। पटवारी से संपर्क करने के बावजूद मेरी समस्‍या का निराकरण अब तक नहीं हो सका है। इस पर तहसीलदार कटनी को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए गए।शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटवायें जनसुनवाई के दौरान ग्राम पोस्‍ट खितौली निवासी संतोष माली ने बताया कि गाँव के ही निवासी तेज प्रकाश सिंह, कमलभान सिंह एवं सत्‍यप्रकाश द्वारा स्‍टेट हाईवे से लगी शासकीय भूमि पर अवैध कब्‍जा कर पक्‍का मकान बनाया जा रहा है। इन तीनों व्‍यक्तियों के द्वारा किये जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की जाय। इस पर तहसीलदार बरही को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मंगलवार को कलेक्टरेट कार्यालय कटनी मे आयोजित हुई जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 149 आवेदकों की समस्याएं,दिए निराकरण के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital