सिवनी/ राकेश यादव/ बरघाट नगर में देर शाम एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां महाजन ज्वेलरी शॉप के बाहर से अज्ञात चोर सोना-चांदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि सराफा कारोबारी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान मौका पाकर बदमाशों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के बाद पूरे नगर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।







