IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल! 11 जिलों के बदले एसपी, IPS तबादला सूची जारी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

IPS Transfer List: बड़ा फेरबदल! 11 जिलों के बदले एसपी, IPS तबादला सूची जारी

IPS Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के तहत IPS के 24 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस महा-तबादला सूची में एक पुलिस महानिरीक्षक (IG) रेंज, कई पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हैं, जिन्हें नई मैदानी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IG स्तर पर बड़ा बदलाव

आदेश के मुताबिक, कई विंग और रेंज के आईजी बदले गए हैं। अजय कुमार यादव, चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक को अब राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वही बालाजी राव सोमावर राजनांदगांव रेंज के आईजी को अब पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। तो वही प्रशांत कुमार अग्रवाल बस्तर रेंज के आईजी को भी पुलिस मुख्यालय बुलाकर नई प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, रायपुर नगरीय पुलिस के तीन पुलिस उपायुक्तों (DCP) को बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा कमान संभालने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, गरियाबंद के एसपी रॉबिन्सन गुरिया को स्थानांतरित कर रायपुर नगरीय पुलिस में डीसीपी (पश्चिम) बनाया गया है।

इन 11 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान

दंतेवाड़ा: चंद्रमोहन सिंह
कोरिया: हरीश राठौर
धमतरी: भावना पांडेय
बलौदाबाजार-भाटापारा: राय गौरव रामप्रवेश
बीजापुर: उमेश प्रसाद गुप्ता
सुकमा: मयंक गुर्जर
नारायणपुर: संदीप कुमार पटेल
बालोद: चव्हाण किरण गंगाराम
सूरजपुर: योगेश कुमार पटेल
कबीरधाम (कवर्धा): जितेंद्र कुमार यादव
सारंगढ़-बिलाईगढ़: सुनील शर्मा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी