MP 19 IPS Transfer: MP में पुलिस में बड़ा फेरबदल! बदलेंगे 19 जिलों के SP

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP 19 IPS Transfer: MP में पुलिस में बड़ा फेरबदल! बदलेंगे 19 जिलों के SP

MP 19 IPS Transfer: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में जल्द बड़े बदलाव होने की अटकले लागई जाने लगी है। मोहन सरकार जल्द ही IPS अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी करने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में 25 से अधिक अधिकारी यहां से वहां होंगे। जिनमें 19 से 20 जिलों के SP शामिल हैं। इस बार तबादलों का आधार परफॉर्मेंस और पॉलिटिकल फीडबैक को बनाया गया है।

ये तीन कारण हिलेंगी कुर्सियां

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि एसपी स्तर के इन बदलावों के पीछे तीन वजहें हैं। पहली प्रदेश के 8 जिलों के कप्तानों का प्रदर्शन कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। दूसरी 6 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन स्तर पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन्हें सरकार ने गंभीरता से लिया है और तीसरा कारण 5 जिलों में तैनात आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हो चुका है, जिसके कारण उन पदों पर नए चेहरों की ताजपोशी अनिवार्य है।

रडार पर ये जिले

सूत्रों के अनुसार, शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच के एसपी को हटाना लगभग तय है। इनके अलावा ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, दमोह, सिवनी और आगर मालवा जैसे बड़े और संवेदनशील जिलों में भी नए नाम फाइनल किए जा रहे हैं।

यह पद होने वाले है खाली

पदोन्नति के चलते कई पद खाली भी होने वाले है जिनमें मनोज राय (खंडवा), मयंक अवस्थी (धार), शैलेंद्र सिंह चौहान (रीवा) और डॉ. शिवदयाल (झाबुआ) शमिल है। इसके अलावा रेल पुलिस में भी बड़े बदलाव होंगे, जिनमें राहुल लोढ़ा (रेल भोपाल) और सिमाला प्रसाद (रेल जबलपुर) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा विवेक सिंह (डीसीपी भोपाल) और कुमार प्रतीक (डीसीपी इंदौर) के पदों पर नई नियुक्तियां होंगी।

सत्ता और संगठन, तालमेल की कोशिश

इस बार के फेरबदल में स्थानीय फीडबैक को काफी अहमियत दी गई है। माना जा रहा है कि सरकार इस बदलाव के जरिए 2028 की चुनावी तैयारियों पर जोर देना चाहती है। अब सभी की निगाहें उस आधिकारिक सूची पर टिकी हैं, जो किसी भी वक्त जारी हो सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP 19 IPS Transfer: MP में पुलिस में बड़ा फेरबदल! बदलेंगे 19 जिलों के SP | Khabar Digital | Khabar Digital