MLA Pritam Lodhi: BJP विधायक प्रीतम लोधी पर बड़ा एक्शन, आई बड़ी मुसीबत

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MLA Pritam Lodhi: BJP विधायक प्रीतम लोधी पर बड़ा एक्शन, आई बड़ी मुसीबत

MLA Pritam Lodhi: शिवपुरी जिले की पिछोर सीट से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी एक बार फिर अपनी विवादित बयानबाजी के कारण पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। करैरा के एक IPS के खिलाफ की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर पार्टी ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस में पार्टी का कड़ा रुख

पार्टी द्वारा जारी नोटिस में लिखा है कि सार्वजनिक मंच या इंटरव्यू के दौरान विधायक द्वारा किया गया आचरण और भाषा का चयन आपत्तिजनक है। भाजपा ने इसे पार्टी के अनुशासन के खिलाफ माना है। विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस मिलने के 3 दिन के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रदेश संगठन को सौंपना होगा।

क्या था पूरा विवाद?

दरसअल, विवाद तब शुरू हुआ जब प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को एक सड़क हादसे के बाद करैरा एसडीओपी IPS डॉ. आयुष जाखड़ ने हिरासत में लिया था। बेटे की गिरफ्तारी से नाराज विधायक ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ सरेआम अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान आईपीएस अधिकारी को धमकी भरे लहजे में बाप की जागीर जैसे शब्दों से नवाजा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

IPS संघ के विरोध का असर!

माना जा रहा है कि IPS संघ द्वारा इस मामले में विरोध दर्ज कराने और सरकार को चेतावनी देने के बाद संगठन सक्रिय हुआ है और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पार्टी ने विधायक पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रीतम लोधी अपने जवाब में क्या सफाई देते हैं और क्या पार्टी उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई करेगी या केवल चेतावनी देकर मामला शांत हो जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MLA Pritam Lodhi: BJP विधायक प्रीतम लोधी पर बड़ा एक्शन, आई बड़ी मुसीबत | Khabar Digital | Khabar Digital