मैहर NH-30 पर तेज रफ्तार का कहर… बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचला

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मैहर NH-30 पर तेज रफ्तार का कहर… बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचला

मैहर-अमरपाटन/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ मैहर  जिले के मैहर-रीवा नेशनल हाईवे (NH-30) पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अमरपाटन थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गई और कई बार पलटने के बाद सड़क से करीब 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो हुई हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के श्रद्धालु सवार थे, जो मां शारदा देवी मंदिर मैहर में दर्शन कर लौट रहे थे। लालपुर के पास NH-30 पर बोलेरो ने अचानक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 8 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-yuva-morcha-president-selection-in-madhya-pradesh/

बाइक सवार की मौके पर मौत

बाइक पर सवार मृतक की पहचान रामबली केवट, निवासी झिन्ना थाना ताला के रूप में हुई है। बताया गया है कि रामबली इस समय अपनी ससुराल मिरगौती (थाना रामनगर) में रहकर सिंघाड़े की खेती करता था। रविवार की सुबह वह अपने बेटे और दामाद के साथ बाइक से रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के महसाव गांव जा रहा था। इसी दौरान बोलेरो ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रामबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे और दामाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और राहत कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस 112 मौके पर पहुंची और हाईवे पेट्रोलिंग 1033 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया। वहीं, हालत गंभीर होने के चलते सभी घायलों को जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया है। मृतक रामबली के शव को पुलिस ने मरचुरी में सुरक्षित रखवा दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मैहर NH-30 पर तेज रफ्तार का कहर… बोलेरो ने बाइक सवारों को कुचला | Khabar Digital | Khabar Digital