महिला कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महिला कांग्रेस ने गांधी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बुधनी/ कन्हैया नाथ/ खबर डिजिटल/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधनी में महिला कांग्रेस द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती कंचन शर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के जीवन मूल्यों, उनके आदर्शों और देश की स्वतंत्रता में दिए गए अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और त्याग के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गांधीवादी विचारधारा को अपनाएं।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हरिजन और आदिवासी समाज के लोगों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने बारी-बारी से गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा का समापन राष्ट्रपिता के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में सद्भाव, शांति व एकता बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/timarni-police-combing-patrol-15-accused-arrested/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी