पालकी में विराजे महावीर, भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर; जगह-जगह हुआ स्वागत

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पालकी में विराजे महावीर, भव्य शोभायात्रा से गूंजा शहर; जगह-जगह हुआ स्वागत

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शहर में भव्य एवं श्रद्धामयी वातावरण में महावीर जयंती मनाई गई। आचार्य श्री विद्यासागर युवा मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस आयोजन में श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।प्रातः महावीर चौक से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा घंटाघर, गर्ग चौराहा, नई बस्ती, हीरागंज, गोलबाजार, मेन रोड, सुभाष चौक, कपड़ा बाजार और जवाहर चौक होते हुए महावीर कीर्ति स्तंभ पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान शहरभर में जगह-जगह स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।शोभायात्रा में सबसे आगे धर्मध्वज लिए अश्वारोही चल रहे थे, जिनके पीछे आकर्षक धार्मिक झांकियां, भजन-कीर्तन करते युवा, डांडिया एवं गरबा नृत्य करती महिलाएं और भगवान महावीर के संदेशों की तख्तियां लिए बच्चे शामिल थे। दो पालकियों एवं दो रथों पर सवार श्रीजी की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप रायल, जैन मिलन संस्था सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सुभाष चौक पर श्री 1008 चंद्रप्रभ ज्ञानोदय संगीत मंडल द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज पंचायत महासभा, नवयुवक मंडल, बालिका मंडल, जिनासा परिवार, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला मंडल, आचार्य विद्यासागर नवयुवक मंडल, चेतनोदय तीर्थ कमेटी सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी