Shiv Sena Leaders Join BJP: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार से इश दमदार नेता ने थामा BJP का हाथ

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Shiv Sena Leaders Join BJP: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार से इश दमदार नेता ने थामा BJP का हाथ

महाराज गोविंद देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. भोपाल स्थित भाजपा आईटी सेल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया. इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. भाजपा ने इसे संगठन के विस्तार और उपचुनाव से पहले मिली बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में पेश किया.

कांग्रेस उम्मीदवार से जुड़ा है राजपरिवार

इस उपचुनाव में कांग्रेस ने दतिया राजपरिवार से जुड़े घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में उसी राजपरिवार के प्रमुख सदस्य गोविंद देव का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए चुनौती माना जा रहा है. माना जा रहा है कि इस फैसले का असर राजपरिवार से जुड़े समर्थकों और स्थानीय मतदाताओं पर भी पड़ सकता है.

बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव से ठीक पहले हुई यह राजनीतिक एंट्री भाजपा को मनोवैज्ञानिक बढ़त दिला सकती है. दतिया में पहले से ही मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है और अब गोविंद देव के भाजपा में आने से चुनावी रणनीतियों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. भाजपा इसे अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास मान रही है, जबकि कांग्रेस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है.

पहले भी लगाए थे आरोप

बताया जा रहा है कि महाराज गोविंद देव पहले भी कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठा चुके हैं. उनके हालिया फैसले के बाद राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके भाजपा में शामिल होने का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है.

कई अन्य नेताओं ने भी थामा भाजपा का दामन

महाराज गोविंद देव के साथ शिवसेना के जिलाध्यक्ष रवि दीक्षित, विष्णु दीक्षित, शिशुपाल सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा का दावा है कि लगातार विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे दतिया उपचुनाव में संगठन और मजबूत हुआ है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि यह राजनीतिक बदलाव मतदान के दिन कितना प्रभाव छोड़ता है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Shiv Sena Leaders Join BJP: दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस प्रत्याशी के परिवार से इश दमदार नेता ने थामा BJP का हाथ | Khabar Digital | Khabar Digital