Ujjain News: महाकाल दरबार में चंद्र ग्रहण का साया नहीं… 2 मार्च को होलिका दहन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Ujjain News: महाकाल दरबार में चंद्र ग्रहण का साया नहीं… 2 मार्च को होलिका दहन

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ देशभर में चंद्र ग्रहण के चलते होली की तारीखों को लेकर उपजी भ्रांतियों के बीच, विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकालेश्वर के दरबार से तस्वीर साफ हो गई है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में ग्रहण का कोई खास असर दिखाई नहीं देगा और परंपरा के अनुसार ही पर्व मनाया जाएगा।

ग्रहण काल के दौरान भी दर्शन का क्रम निरंतर जारी
मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, बाबा महाकाल के दरबार में ग्रहण काल के दौरान भी दर्शन का क्रम निरंतर जारी रहता है, केवल गर्भग्रह में पूजन-अर्चन पर रोक रहती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 2 मार्च की शाम को संध्या आरती के समय बाबा को हर्बल गुलाल और शक्कर की माला अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 7 बजे ओंकारेश्वर मंदिर के सामने विधिवत पूजन कर होलिका दहन संपन्न होगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/rewa-helicopter-wedding-baraat-barouha-village/

गुलाल अर्पित कर खेलेंगे होली
अगले दिन 3 मार्च को धुलंडी का पर्व उत्साह से मनेगा। सुबह होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में बाबा महाकाल को विशेष रूप से गुलाल अर्पित कर होली खेली जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन की व्यवस्था पूरे समय सुचारू रहेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=cyuTDPQQQmc
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Ujjain News: महाकाल दरबार में चंद्र ग्रहण का साया नहीं… 2 मार्च को होलिका दहन | Khabar Digital | Khabar Digital