MP Weather Forecast : मध्यप्रदेश में दो दिन और रहेगा शीतलहर का असर… कई जिलों में जारी किया गया अलर्ट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Forecast : मध्यप्रदेश में दो दिन और रहेगा शीतलहर का असर… कई जिलों में जारी किया गया अलर्ट

Madhya Pradesh weather forecast : भोपाल/ सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ हवाओं के रुख में बदलाव के चलते एमपी में मौसम लगातार बदल रहा है। शीतलहर का प्रकोप लगातार दिखाई दे रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में अब तापमान में वृद्धि होने लगी है जिससे शीतलहर और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, लेकिन उसके बाद भी तापमान में गिरावट दिखाई दे सकती है।

एमपी के इन जिलों में जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इधर, 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने जा रहा है जिससे मौसम में फिर परिवर्तन आएगा। जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि दिन में धूप निकलने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन रात में सर्द हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-pmshri-helicopter-tourism-service-launch-omkareshwar-mahakaleshwar/

MP के मौसम का ताजा पूर्वानुमान
भोपाल मौसम केन्द्र की जानकारी के अनुसार एक ऊपरी हवा चक्रवातीय परिसंचरण, मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के मध्य भागों के ऊपर 5.8 किमी तक की ऊंचाई पर सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तरी-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 24 नवंबर के आसपास दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक अवदाब (डिप्रेशन) में परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तरी-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर और अधिक तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है।

गुरूवार को मौसम का हाल
भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, नरसिंहपुर और शिवपुरी में शीतलहर का असर दिखाई दिया। खंडवा, खरगोन में तीव्र शीतलहर का प्रभाव नजर आया। वहीं रात में सबसे कम तापमान राजगढ़ का यानी 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल और इंदौर समेत 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ, जबकि जबलपुर के भेड़ाघाट में घना कोहरा छाया रहा। दिन का सबसे अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान उज्जैन में दर्ज हुआ। इसी तरह दूसरा सबसे काम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Weather Forecast : मध्यप्रदेश में दो दिन और रहेगा शीतलहर का असर… कई जिलों में जारी किया गया अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital