Shivpuri News: पिंजरा खुलते ही जंगल की तरफ दौड़ लगाई, बाघों की संख्या बढ़कर अब 8 हुई

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Shivpuri News: पिंजरा खुलते ही जंगल की तरफ दौड़ लगाई, बाघों की संख्या बढ़कर अब 8 हुई

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में शनिवार सुबह एक और बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा गया। बांधवगढ़ से लाई गई इस बाघिन को सुबह करीब 9 बजे रिजर्व के मध्य क्षेत्र में सफलतापूर्वक रिलीज किया गया। इसके साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यहां 4 मादा बाघ, 2 नर बाघ और 2 शावक मौजूद हैं।

बाघिन ने दो शावकों को दिया था जन्म
इससे पहले सितंबर माह में बाघिन MT-3 ने दो शावकों को जन्म दिया था, जिससे रिजर्व में बाघों की आबादी को और मजबूती मिली थी। इस बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था। उसे जंगल में छोड़ने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

27 साल के बाद बाघों का पुनर्वास
माधव नेशनल पार्क में बाघों का पुनर्वास लगभग 27 साल के अंतराल के बाद 10 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। उस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नर और एक मादा बाघ को जंगल में छोड़ा था। इसके बाद एक और मादा बाघ को छोड़ा गया, जिसके कुछ ही समय बाद माधव को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ।

पर्यटन बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ रही
हाल ही में, 10 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और बाघिन को छोड़ा था। वहीं, अप्रैल माह में 'तांडव' नाम के एक नर बाघ को भी रिजर्व में बसाया गया। टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। कई बड़े होटल समूह और टूरिज्म एजेंसियां यहां होटल और रिसॉर्ट विकसित कर रही हैं, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Shivpuri News: पिंजरा खुलते ही जंगल की तरफ दौड़ लगाई, बाघों की संख्या बढ़कर अब 8 हुई | Khabar Digital | Khabar Digital