LPG Booking Rules: 1 मई से बदल सकते हैं नियम, गैस बुकिंग पर लग सकती है नई पाबंदी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

LPG Booking Rules: 1 मई से बदल सकते हैं नियम, गैस बुकिंग पर लग सकती है नई पाबंदी

इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है. खासकर गैस और तेल की आपूर्ति पर दबाव महसूस किया जा रहा है. मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है. इसी वजह से भारत पहले से सतर्क हो गया है और रसोई गैस को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में LPG की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है. इस स्थिति को देखते हुए देश की तीन प्रमुख तेल कंपनियां, Indane, Bharat Gas और HP Gas, सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही हैं. माना जा रहा है कि नए नियम 1 मई 2026 से लागू हो सकते हैं.

सिलेंडर बुकिंग में बदलाव

संभावित बदलावों के तहत सिलेंडर बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर अनिवार्य किया जा सकता है. यानी एक बार सिलेंडर बुक कराने के बाद अगली बुकिंग के लिए करीब एक महीने का इंतजार करना पड़ सकता है. इसका असर खास तौर पर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा जो महीने में एक से ज्यादा बार गैस सिलेंडर लेते हैं.

कैसे बुक होगा गैस सिलेंडर

इसके साथ ही डिलीवरी प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए OTP आधारित सिस्टम लागू करने की योजना भी है. इसमें उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसे सिलेंडर लेते समय बताना जरूरी होगा. बिना OTP के डिलीवरी नहीं होगी, जिससे गड़बड़ी और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

भारत में इतने सिलेंडर की जरूरत

अगर सप्लाई की स्थिति पर नजर डालें तो भारत में रोजाना करीब 80 हजार टन LPG की जरूरत होती है, जबकि देश में उत्पादन लगभग 46 हजार टन प्रतिदिन है. यानी मांग पूरी करने के लिए बड़े पैमाने पर आयात करना पड़ता है. हालात को देखते हुए सरकार ने अब अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा और रूस जैसे देशों से भी गैस खरीद बढ़ाई है. इसके बावजूद माना जा रहा है कि 1 मई से रसोई गैस से जुड़े नए नियम लागू हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

LPG Booking Rules: 1 मई से बदल सकते हैं नियम, गैस बुकिंग पर लग सकती है नई पाबंदी | Khabar Digital | Khabar Digital