5kg Gas Cylinder: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, जानें नियम

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

5kg Gas Cylinder: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, जानें नियम

छत्तीसगढ़ में एलपीजी गैस को लेकर सामने आई समस्या के बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. कई जगहों पर गैस सिलेंडर की कमी के कारण छात्र, खासकर हॉस्टल और किराए के कमरों में रहने वाले, काफी परेशान हो रहे थे. इसी स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है. अब छात्रों को छोटे आकार के 5 किलो वाले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उन्हें खाना बनाने में दिक्कत न हो. यह कदम खास तौर पर उन छात्रों के लिए उठाया गया है, जो पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर रह रहे हैं और पूरी तरह गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं.

स्टूडेंट को मिलेंगे गैस सिलेंडर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने यह अहम कदम उठाया है. दरअसल अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गौरव के निर्देश पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में गैस आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने जिले में सभी एलपीजी वितरकों को निर्देश दिया कि स्टूडेंट को प्राथमिकता के आधार पर छोटे सिलेंडर दें.

छोटू सिलेंडर लेने के लिए करने होंगे ये काम

अपर कलेक्टर राठौर के अनुसार, छात्रों को 5 किलो का गैस सिलेंडर गैस एजेंसियों के माध्यम से दिया जाएगा, जिसके लिए आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जिले में इस समय एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सभी उपभोक्ताओं को नियमों के अनुसार गैस की आपूर्ति की जा रही है.

प्रशासन ने क्या कहा

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि गैस वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी. यदि कोई व्यक्ति सप्लाई प्रक्रिया में रुकावट डालता है या डिलीवरी स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिए कि अस्पतालों—जैसे एम्स और मेकाहारा—के अलावा वृद्धाश्रम, अनाथालय और अन्य सामाजिक संस्थानों में गैस की आपूर्ति किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होनी चाहिए. वहीं, ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि फिलहाल शहरी इलाकों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल के बाद ही नई बुकिंग की जा सकेगी. इसके साथ ही नए गैस कनेक्शन जारी करने और सिंगल-डबल कनेक्शन की सुविधा पर भी अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5kg Gas Cylinder: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, छात्रों को मिलेगा 5KG गैस सिलेंडर, जानें नियम | Khabar Digital | Khabar Digital