स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन: यश घनघोरिया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो होगा उग्र आंदोलन: यश घनघोरिया

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले के विलायत कला ग्राम में रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित “पंचायत चलो अभियान” के तहत एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यश घनघोरिया के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।सभा को संबोधित करते हुए यश घनघोरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज का युवा उच्च शिक्षित होने के बावजूद रोजगार के लिए भटकने को मजबूर है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा और चेतावनी दी कि युवा कांग्रेस अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।इस दौरान दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गलत आर्थिक और विदेश नीतियों के कारण देश कठिन दौर से गुजर रहा है। उन्होंने जल्द ही हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कटनी में बड़ा आंदोलन करने का ऐलान किया।कार्यक्रम में मोहम्मद इसराइल ने जिले की औद्योगिक स्थिति और स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में स्थापित उद्योगों में बाहरी राज्यों के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवा पलायन को मजबूर हैं।सभा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन की एकजुटता भी देखने को मिली और आगामी दिनों में ब्लॉक व जिला स्तर पर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विकास दुबे ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बसंत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कटनी से खबर डिजिटल के लिए सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी