बरही नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बरही नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी

आबादी क्षेत्र में शराब दुकान से बिगड़ रहा माहौल, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

कटनी- जिले के बरही नगर में आबादी क्षेत्र के बीच संचालित शराब दुकानों को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज होता जा रहा है। गुरुवार को व्यापारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।नगरवासियों का कहना है कि विजयराघवगढ़ और अमरपुर मार्ग पर स्थित शराब दुकानें रिहायशी इलाके के बीच संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार खराब हो रहा है। दुकानों के आसपास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और युवतियों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने हाल ही में हुई एक मारपीट की घटना का भी हवाला देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इन दुकानों को हटाया नहीं गया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।ज्ञापन के माध्यम से नगरवासियों ने मांग की है कि शराब दुकानों को आबादी क्षेत्र से कम से कम एक किलोमीटर दूर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बरही नगर में शराब दुकान हटाने की मांग तेज, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | Khabar Digital | Khabar Digital