उमरियापान में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

उमरियापान में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर


उमरियापान में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर
कटनी – कटनी जिले के उमरियापान से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार तेंदुआ दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिसके बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।

इन गांवों में देखी गई तेंदुए की गतिविधि
ग्रामीणों और किसानों के अनुसार तेंदुआ मुड़िया पुरवा, टोपी, घुघरा, घुघरी, धौरेशर, छोटा कछारगांव और पचपेढ़ी सहित आसपास के कई गांवों में देखा गया है। तेंदुए द्वारा अब तक दो बकरियों का शिकार किए जाने की भी पुष्टि हुई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

वन विभाग की कार्रवाई
रविवार को ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मुड़िया पुरवा की पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल, खेतों या पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

रेस्क्यू की उठी मांग
स्थानीय निवासी वैभव चौरसिया, रमाकांत चौरसिया सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष निगरानी दल का गठन किया है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेंदुए के दिखने की सूचना तुरंत विभाग को दें और अफवाहों से बचते हुए सतर्कता बनाए रखें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

उमरियापान में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट मोड पर | Khabar Digital | Khabar Digital