महिला CEO की प्रताड़ना से तंग आकर ग्राम रोजगार सहायक ने की आत्महत्या! मरने से पहले मृतक ने बनाया वीडियो किया वायरल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

महिला CEO की प्रताड़ना से तंग आकर ग्राम रोजगार सहायक ने की आत्महत्या! मरने से पहले मृतक ने बनाया वीडियो किया वायरल

खबर डिजिटल/ खड़वा: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा जनपद पंचायत की महिला CEO रीना चौहान की प्रताड़ना से तंग आकर गुलगांव रैयत गांव के ग्राम रोजगार सहायक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने आत्महत्या कर ली। मामले का खुलासा मृतक द्वारा मरने से पहले बनाये गए एक वीडियो से हुआ है। हालांकि मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

कहा ये भी जा रहा है कि मृतक गजेंद्र सिंह राठौड़ को निलंबन के बाद से वेतन नहीं मिल रहा था, जिसके कारण वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया, जिसमें पुनासा जनपद पंचायत की CEO रीना चौहान पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और नौकरी पर बहाल करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सैलरी न मिलने और बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर उन्होंने अपनी जान देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम, यहां देखें दिन भर की व्यस्तताएं - Khabar Digital

वीडियो संदेश में लगाए आरोप

मृतक गजेंद्र सिंह द्वारा आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि पुनासा जनपद पंचायत की CEO रीना चौहान उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मृतक के बेटे के अनुसार, उनके पिता की करीब 22 माह की सैलरी लंबित थी, जो लगभग 3 लाख रुपये बनती है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

सांसद अनुराग शर्मा ने चंदेरी रेल लाइन के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र - Khabar Digital

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में किसी भी तरह की बयानबाजी से बच रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों और मृतक के परिवार ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महिला CEO की प्रताड़ना से तंग आकर ग्राम रोजगार सहायक ने की आत्महत्या! मरने से पहले मृतक ने बनाया वीडियो किया वायरल | Khabar Digital | Khabar Digital