खनिज विभाग की आधी रात में छापामार कार्यवाही में जमुवानी में लेटराइट खनिज का अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हाइवा जब्त

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

खनिज विभाग की आधी रात में छापामार कार्यवाही में जमुवानी में लेटराइट खनिज का अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हाइवा जब्त

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी //कलेक्‍टर आशीष तिवारी द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने के दिए गये निर्देश के पालन में खनिज अमले द्वारा जिले के अलग-अलग स्थानों पर योजना बनाकर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में तहसील विजयराघवगढ़ के ग्राम जमुवानी में लेटराईट खनिज का अवैध खनन कर परिवहन करते पाये जाने पर खनिज टीम द्वारा हाईवा जब्त किया गया ।ज्ञात हो कि कलेक्‍टर तिवारी ने खनिज अमले को योजना बनाकर रात्रिकालीन कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। खनिज अमले ने बुधवार की रात 10 बजे से गुरुवार की सुबह 4बजे तक जिले कि विभिन्न तहसीलों में वाहनों की सघन जांच की । जिसमें कटनी से बड़बारा - विलायतकला मार्ग पर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में रायल्टी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद बड़‌वारा रोहनिया-बसाडी-बरही मार्ग मे जांच की गई इसके जांच उपरांत बरही विजयराघवगढ़ से चरी मोड़ भटूरा के आस- पास देर रात्रि 2 बजे जमुवानी लेटेराइट की खुदाई करके परिवहन करते एक हाइवा को जब्त कर पुलिस थाना मे खड़ा कराया गया। आधीरात में अचानक की गई कार्यवाही से हाइवा चालक गाड़ी छोड़‌कर भाग गया स्थानीय खदान संचालकों की सहायता से वाहन को सुरक्षार्थ पुलिस थाना कैमोर की सुपुर्दगी में सौंपा गया। जिले में अलग-अलग मुख्य मार्गो पर चेकिंग अभिमान से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा । कार्यवाही में मुख्य रूप से रत्‍नेश दीक्षित उपसंचालक खनिज, सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा , खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते, सिपाही ज्ञानेन्द्र सिंह, सुशील सिंह और रमाकान्त गर्ग की सराहनीय भूमिका रखी। खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

36 minutes ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 1 hour ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

और पढ़ें

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

खनिज विभाग की आधी रात में छापामार कार्यवाही में जमुवानी में लेटराइट खनिज का अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त हाइवा जब्त | Khabar Digital | Khabar Digital