शहीद को नहीं भूला विभाग: स्वर्गीय आरक्षक के 2 साल 5 माह के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

शहीद को नहीं भूला विभाग: स्वर्गीय आरक्षक के 2 साल 5 माह के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- पुलिस विभाग ने एक बार फिर अपने कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। जिला दमोह में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को अनुकंपा के आधार पर बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पृथ्वीराज लोधी के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर का शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शासन की अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत उस समय महज 2 वर्ष 5 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी के नाम पर बाल आरक्षक पद स्वीकृत किया गया।नियुक्ति पत्र मिलने पर परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से परिवार को कठिन समय में संबल मिला है। पुलिस विभाग ने भी स्पष्ट किया कि अपने कर्मियों और उनके आश्रितों के हितों की सुरक्षा तथा सहायता के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

कटनी से खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव किया रिपोर्टमो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

शहीद को नहीं भूला विभाग: स्वर्गीय आरक्षक के 2 साल 5 माह के बेटे को मिली अनुकंपा नियुक्ति | Khabar Digital | Khabar Digital