चरनोई भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा! रातों-रात जुताई कर उजाड़े पेड़-पौधे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चरनोई भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा! रातों-रात जुताई कर उजाड़े पेड़-पौधे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी- जिले के बहोरीबंद अनुभाग अंतर्गत ग्राम लखनवारा के नैगवां में शासकीय चरनोई भूमि पर अवैध कब्जे और पेड़-पौधों को नष्ट करने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत कटनी से जारी पत्र के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक 372 एवं 373 की शासकीय चरनोई भूमि पर कथित रूप से रात के अंधेरे में जुताई कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कब्जे के दौरान भूमि पर लगे नीम, आम, सागौन सहित अन्य पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया। ग्रामीणों द्वारा इस मामले की शिकायत ग्राम पंचायत को सौंपे जाने के बाद मामला जिला पंचायत तक पहुंचा।मामले को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर ने तहसीलदार स्लीमनाबाद को स्थल निरीक्षण कर कब्जा हटाने तथा नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीएम बहोरीबंद और जनपद पंचायत को भी भेजी गई है।बड़ा सवाल यह है कि शासकीय चरनोई भूमि पर रातों-रात जुताई और कब्जे की कोशिश कैसे हुई? पेड़-पौधों की बर्बादी के बावजूद जिम्मेदार तंत्र पहले मौन क्यों रहा? क्या भूमाफियाओं के हौसले प्रशासनिक ढिलाई से बुलंद हैं?अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कदम उठते हैं या मामला सिर्फ पत्राचार तक सीमित रह जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चरनोई भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा! रातों-रात जुताई कर उजाड़े पेड़-पौधे | Khabar Digital | Khabar Digital