कैमोर के तिलक चौक में मिस्त्री की दुकान के बाहर आधा दर्जन वाहन आग की भेंटविजयराघवगढ़ पुलिस का वाहन भी जलाया गया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कैमोर के तिलक चौक में मिस्त्री की दुकान के बाहर आधा दर्जन वाहन आग की भेंटविजयराघवगढ़ पुलिस का वाहन भी जलाया गया

खबर डिजिटल/कटनी /न्यूज़- कैमोर क्षेत्र के तिलक चौक में मंगलवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक मिस्त्री की दुकान के बाहर खड़े करीब आधा दर्जन वाहनों में आग लगा दी। आगजनी में दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में आशंका है कि आग लगाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया।सूत्रों के मुताबिक जले हुए वाहनों में विजयराघवगढ़ पुलिस थाना का एक वाहन भी शामिल है, जिसे मरम्मत और रंग-पेंट के लिए मिस्त्री के यहां खड़ा किया गया था। इसके अलावा एक वाहन तिलक चौक निवासी अधिवक्ता संजय जायसवाल का बताया जा रहा है। अन्य वाहन मालिकों की पहचान की जा रही है।पिछली घटनाओं से जोड़कर देख रही पुलिसइलाके में चर्चा है कि यह घटना कुछ दिन पहले भाटिया मुहल्ला क्षेत्र में चारपहिया वाहन में लगी आग की घटना से जुड़ी हो सकती है। उस मामले में भी अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खड़े वाहन को आग के हवाले कर दिया था, लेकिन शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी।पुलिस की त्वरित कार्रवाईघटना की जानकारी मिलते ही कैमोर और विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पेट्रोल पंपों के कैमरों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद मामले में जल्द एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कैमोर के तिलक चौक में मिस्त्री की दुकान के बाहर आधा दर्जन वाहन आग की भेंटविजयराघवगढ़ पुलिस का वाहन भी जलाया गया | Khabar Digital | Khabar Digital