Kunal Choudhary: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Kunal Choudhary: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज

Kunal Choudhary: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज शाजापुर में उग्र दिखाई दिया। कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान भारी पुलिस बल और पांच स्तर की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए कांग्रेसी कलेक्टर के चेंबर तक जा पहुंचे।

कलेक्ट्रेट में 'तांडव', गेट तोड़े

शाजापुर कलेक्ट्रेट के बाहर आज भारी हंगामा देखने को मिला। प्रदर्शनकारी इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने कलेक्ट्रेट का मुख्य चैनल गेट तोड़ दिया और सुरक्षा घेरा लांघकर परिसर के अंदर घुस गए। कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से कलेक्टर चेंबर के चैनल गेट पर ताला लगा दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसे भी धक्का मारकर तोड़ दिया। कई थानों की पुलिस और टीआई की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेसी सीधे कलेक्टर चेंबर तक पहुंच गए और वहां गेहूं की बोरी डालकर जमकर नारेबाजी की।

सस्ता नशा करता है शिवराज: कुणाल चौधरी

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है शिवराज सिंह चौहान की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। वह पागल हो चुका है या उसका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। या तो उसकी हालत बहुत खराब है या फिर वह सस्ता नशा कर रहा है।

किसानों के शोषण का लगाया आरोप

कुणाल चौधरी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे किसानों को गोली मारने वाली सरकार करार दिया। चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों को उनकी फसल का सही दाम और गेहूं खरीदी की उचित व्यवस्था नहीं मिलती, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Kunal Choudhary: कुणाल चौधरी के बिगड़े बोल, सस्ता नशा करता है शिवराज | Khabar Digital | Khabar Digital