'महाराज' की सीट पर 'यादव' की नजर.. कहा - पार्टी जो जिम्मेदारी देगी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

'महाराज' की सीट पर 'यादव' की नजर.. कहा - पार्टी जो जिम्मेदारी देगी पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

शिवपुरी/खबर डिजिटल/ पूर्व सांसद डॉ. केपी यादव के शिवपुरी दौरे के दौरान दिए गए बयान के बाद क्षेत्र की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा संगठन में पद से ज्यादा दायित्व को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हें भविष्य में जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर केपी यादव ने कहा कि यदि पार्टी की ओर से उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश दिया जाता है, तो वे चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। वहीं, शिवपुरी की राजनीतिक जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर भी उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए खुद को तैयार बताया।

शिवपुरी को बताया अपनी कर्मभूमि
केपी यादव ने शिवपुरी से अपने पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए क्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और वे शिवपुरी को कभी नहीं भूल सकते। उनके इस बयान के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Ladli Behen Yojana: अब छूटी हुई बहनों को भी मिलेंगे हर महीने पैसे, जानें लाड़ली बहना योजना में कब जुड़ेंगे नए नाम?

2019 में गुना-शिवपुरी से दर्ज की थी जीत
गौरतलब है कि डॉ. केपी यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इसी सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव जीता। अब केपी यादव के शिवपुरी दौरे और चुनाव तथा संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर दिए गए बयान को स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से उनकी आगामी भूमिका को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

दतिया में आशुतोष तिवारी को मिल सकती है विधायकी?… घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी