25 स्‍थानों पर संघर्ष सम्मेलन आयोजित करेगी किसान सभा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

25 स्‍थानों पर संघर्ष सम्मेलन आयोजित करेगी किसान सभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान सभा द्वारा अप्रैल में प्रदेश के 25 स्थानों पर बड़ी लामबंदी वाले किसान संघर्ष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, किसानों को कर्जमुक्त करने, मनरेगा में काम और बकाया मजदूरी देने, वनाधिकार कानून, पेसा कानून और 5वीं अनुसूची के प्रावधानों पर अमल करते हुए अभ्यारण्यों और खनन के नाम पर विस्थापन पर रोक लगाने, हाथियों सहित अन्य वन्य जीवों के हमलों से जान-माल की रक्षा की प्रभावी योजना बनाने की मांग की जाएगी।

छत्‍तीसगढ़ किसान सभा महासचिव ऋषि गुप्ता ने बताया कि अभा किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में किसान सभा द्वारा पिछले दो महीनों में चलाये गए अभियानों, संघर्षों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जनवरी में हुए किसान संगठनों के संयुक्त सम्मेलन में जिन मुद्दों को उठाया गया था, उन्हीं मुद्दों पर ये व्यापक किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। किसान नेता ने कहा कि इन सम्मेलनों के जरिये खेती-किसानी से जुड़ी मांगों पर संघर्ष को और तेज करने, संगठन का विस्तार करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

25 स्‍थानों पर संघर्ष सम्मेलन आयोजित करेगी किसान सभा | Khabar Digital | Khabar Digital