बिहार•

पटना दौरे पर शिवराज सिंह चौहान: खेत बचाओ अभियान से किसानों को देंगे संदेश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पटना दौरे पर शिवराज सिंह चौहान: खेत बचाओ अभियान से किसानों को देंगे संदेश

नई दिल्ली/पटना,KHABAR DIGITAL/ Khet Bachao Abhiyan Bihar News केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जून को पटना प्रवास पर रहेंगे, जहां उनके विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह स्वच्छता कार्यक्रम से शुरू होकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक, ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में भागीदारी और शाम को नौबतपुर में "खेत बचाओ अभियान" के ज़रिए वे केंद्र की कृषि नीतियों को सीधे बिहार के किसानों तक पहुँचाएंगे।

17 जून को सुबह पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे, जहां कृषि, ग्रामीण विकास और केंद्र‑राज्य समन्वय पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वे न्यू विधायक फ्लैट्स परिसर में वृक्षारोपण करेंगे और दरोगा राय पथ से अटल पथ गोलंबर तक ‘प्रगति पथ यात्रा’ में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह दोपहर में विद्यानपति भवन में आयोजित "विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ ही किसानों की आय बढ़ाने, संतुलित उर्वरक उपयोग और आधुनिक खेती जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की प्राथमिकताएं रखेंगे।

दोपहर बाद भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में शिवराज सिंह चौहान प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे, इसके बाद वे पटना के नौबतपुर गाँव में "खेत बचाओ अभियान" में शामिल होकर रासायनिक खाद के अंधाधुंध प्रयोग को रोकने, मृदा परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम‑किसान जैसी योजनाओं के लाभ सहित किसान हितैषी विषयों पर किसानों से संवाद करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी