दिनदहाड़े लूट की वारदात… नकली पुलिस बनकर व्यापारी को बनाया निशाना

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

दिनदहाड़े लूट की वारदात… नकली पुलिस बनकर व्यापारी को बनाया निशाना

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ खंडवा शहर में बुधवार दोपहर एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे व्यापारी वर्ग में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया। पदम नगर थाना क्षेत्र के पड़ावा इलाके में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यापारी को रोक लिया, और उसकी सोने की चेन व अंगूठी लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से न केवल आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, बल्कि व्यापारी वर्ग भी सकते में आ गया है।

व्यापारी ने दी घटना की जानकारी
घटना को लेकर व्यापारी हसमत गुरबाणी, जो शहर में कपड़े का व्यवसाय करते हैं, अपने काम से कहीं जा रहे थे तभी दो युवकों ने बाइक पर आकर रास्ता रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कहा कि “पीछे लूट की वारदात हुई है, तुम पर शक है कि तुमने किसी की सोने की चेन और अंगूठी लूटी है, इसलिए तुम्हारी तलाशी ली जाएगी।” अचानक इस आरोप को सुनकर हसमत गुरबाणी घबरा गए। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की लूट नहीं की है। इसी दौरान दोनों नकली पुलिसकर्मियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। एक ने उनके गाल पर थप्पड़ मारा और दूसरे ने गले से सोने की चेन व अंगूठी झपट ली। जब व्यापारी ने शोर मचाया, तो आरोपियों ने उनके सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया, जिससे हसमत घायल हो गए। इतने में बदमाश पास से गुजर रहे एक अन्य राहगीर की भी चेन झपटकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित व्यापारी ने व्यापारियों को बुलाया
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घबराए हुए व्यापारी हसमत ने अपने भाई गणेश गुरबाणी, जो भाजपा से जुड़े हैं, को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पदम नगर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और इलाके में नाकाबंदी करवाई, हालांकि लुटेरे तब तक फरार हो चुके थे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/madhya-pradesh-cold-wave-alert-temperature-drop-november-2025/

घटनास्थल पर पहुंचे खंडवा एसपी
घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय स्वयं पदम नगर थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारी से विस्तृत जानकारी ली और मौके की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। एसपी ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है, और पुलिस टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। फिलहाल दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हुए हैं और उनकी दिशा का अनुमान लगाने के लिए पुलिस टीम अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गई है।

शहर के व्यापारियों ने जताई चिंता
इस घटना से व्यापारी वर्ग में गहरी चिंता व्याप्त है। स्थानीय व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए हैं कि वे अब पुलिस की वर्दी या पहचान का सहारा लेकर भी लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर अपराधी ऐसे ही खुलेआम घूमते रहे तो आम जनता में पुलिस पर भरोसा भी कम हो जाएगा। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की वारदातों पर तत्काल अंकुश लगाया जाए और शहर में जगह-जगह पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

पदम नगर पुलिस कर रही जांच
पदम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी राय ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। शहर में पहली बार इस तरह की “नकली पुलिस बनकर लूट” की वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पूरा शहर इस वारदात की चर्चा में है और व्यापारी वर्ग सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

दिनदहाड़े लूट की वारदात… नकली पुलिस बनकर व्यापारी को बनाया निशाना | Khabar Digital | Khabar Digital