भाजपा नेताओं और आरटीओ के बीच जबरदस्त भिड़ंत… हुआ चक्काजाम

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भाजपा नेताओं और आरटीओ के बीच जबरदस्त भिड़ंत… हुआ चक्काजाम

खंडवा/हरेंद्र नाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ गुरुवार को शहर में एक बार फिर सियासी सरगर्मी उस वक्त तेज हो गई, जब भाजपा नेताओं और आरटीओ विभाग के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली। आरटीओ द्वारा भाजपा नेता राकेश बंसल के ओवरलोड डंपर पर कार्रवाई करने के बाद मामला इतना बढ़ गया कि भाजपा नेताओं ने पंधाना रोड पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहसबाजी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खंडवा आरटीओ दीपक माझी ने गुरुवार सुबह भाजपा नेता राकेश बंसल के स्वामित्व वाले डंपर पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई करते हुए चालान बना दिया। इसी बात से नाराज भाजपा नेता बंसल ने आरटीओ पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरटीओ विभाग शहर में चलने वाले सभी डंपर चालकों से हर माह 2 हजार प्रति डंपर की वसूली कर रहा है। बंसल का आरोप है कि उनके पास 40 डंपर हैं और उनसे हर माह 80 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जब उन्होंने राशि देने से इंकार किया, तो लगातार उनके वाहनों को टारगेट कर चालान किए जा रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने किया चक्कजाम
इस कार्रवाई से आक्रोशित भाजपा नेता मुकेश तनवे अपने समर्थकों के साथ पंधाना रोड स्थित धर्मकांटे के पास सड़क पर उतर आए, और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, जिसमें विधायक पति मुकेश तनवे, भाजपा के महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, और राकेश बंसल सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान नेताओं और आरटीओ दीपक माझी के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान माहौल कई बार तनावपूर्ण भी हो गया। बहस के दौरान आरटीओ दीपक माझी ने भाजपा नेताओं को एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी, जिसके बाद भाजपा नेताओं ने भी पलटकर आरटीओ के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विभाग खुलकर वसूली में लिप्त है और जो विरोध करता है, उस पर कार्रवाई की जाती है।

विधायक के आदमी बोलने पर मामला बिगड़ा
विवाद तब और गरमा गया जब आरटीओ ने भाजपा महामंत्री धर्मेंद्र बजाज की ओर इशारा करते हुए कहा कि 'ये विधायक के आदमी हैं, इसलिए दबाव बना रहे हैं।' इस बयान पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'विधायक महिला हैं और उन्हें ‘विधायक का आदमी’ कहना एक तरह से उनका और पार्टी कार्यकर्ताओं का अपमान है।' इसके बाद नारेबाजी तेज हो गई और पुलिस को हालात काबू में लेने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/aadiwasi-adhikar-andolan-mahesh-patel-congress-leader-22-public-issues/

खंडवा कलेक्टर ने शांति बरतने की कि अपील
घंटे भर तक जब विवाद की स्थिति निर्मित रही तब इस बीच जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के खंडवा दौरे के चलते प्रशासन नहीं चाहता था कि मामला और बढ़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद मामले की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान पंधाना रोड पर यातायात ठप रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद माहौल कई बार तनावपूर्ण होता रहा। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता और आरटीओ के बीच तीखी नोकझोंक साफ दिखाई दे रही है।

पूरे मामले में आरटीओ विभाग से मांगा गया स्पष्टीकरण
फिलहाल प्रशासन ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर ली है और आरटीओ विभाग से स्पष्टीकरण मांगा गया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपों की जांच निष्पक्ष रूप से नहीं की गई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस विवाद ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है, खासकर तब जब मुख्यमंत्री का दौरा हो रहा है और उसी दिन भाजपा नेता किसी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण पर क्या कार्रवाई करता है और क्या भाजपा संगठन अपने ही नेताओं के इस विरोध पर कोई अनुशासनात्मक कदम उठाता है या नहीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी