तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. 8 फीट हवा में उछला युवक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. 8 फीट हवा में उछला युवक

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ शहर में लापरवाह ड्राइविंग और प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर एक निर्दोष व्यक्ति को भुगतना पड़ा। गुरुवार दोपहर को खंडवा शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह गेंद की तरह करीब 8 फीट हवा में उछल गया। यह हादसा नवचंडी मंदिर के पास स्थित एक सुपर मार्केट के सामने हुआ, जो स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश दोनों का कारण बन गया है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक आनंद नगर की ओर जा रहा था, तभी गुर्जर अस्पताल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे तिराहे पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई लापरवाही
घटना का पूरा दृश्य पास के सुपर मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार जैसे हीं मोड़ से सामान्य गति से आ रहा था, तभी सामने से आती कार मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार करीब 100 मीटर तक आगे जाकर रुकी। सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रोष है।

दो महीने में चौथा हादसा – नहीं लगा संकेतक
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह तिराहा हादसों का हॉटस्पॉट बन चुका है। पिछले दो महीनों में यहां चार से अधिक हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो नगर निगम ने कोई चेतावनी बोर्ड लगाया है और न ही ट्रैफिक पुलिस ने कोई स्थायी समाधान निकाला है। यहां न तो स्पीड ब्रेकर है, न सिग्नल और न ही कोई दिशा-सूचक बोर्ड जो वाहनों की रफ्तार को नियंत्रित कर सके।

https://twitter.com/i/status/1986469537202774290

दुकानदारों ने कहा
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय इस इलाके में भीड़ बढ़ जाती है, लेकिन सड़कों की चौड़ाई कम और रफ्तार ज्यादा होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक विभाग से इस मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

लोगों में आक्रोश, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मोघट पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। हादसे को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन इस तिराहे पर ट्रैफिक नियंत्रण के ठोस इंतजाम नहीं करेगा, तब तक ऐसे हादसे होते रहेंगे।

सड़क सुरक्षा पर सवाल
खंडवा शहर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में शहर में करीब 40 से ज्यादा सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश का कारण तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाना है। बावजूद इसके, शहर में ट्रैफिक संकेतक और जागरूकता अभियान की कमी बनी हुई है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के भीतर ऐसे स्थानों की पहचान कर स्थायी सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए, जहां बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्पीड ब्रेकर, संकेत बोर्ड, चेतावनी संकेत और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी ऐसे हादसों को रोक सकती है।

फिलहाल घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, और पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाह ड्राइविंग का मामला दर्ज कर लिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. 8 फीट हवा में उछला युवक | Khabar Digital | Khabar Digital