चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने घेरा.. चोर ने नाले में लगाईं छलांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने घेरा.. चोर ने नाले में लगाईं छलांग

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ हरसूद में घर में घुसे दो चोरों को लोगो ने घेर लिया। भीड़ से बचने के लिए एक चोर गहरे नाले में कूद गया, नाले से निकालकर ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी चोर से अन्य मामलों में भी पूछताछ की, जिसमें कई अन्य मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है।

क्या है पूरा मामला
बुधवार रात को एक व्यक्ति के घर में कर अपने साथी के साथ जैसे ही चोरी करने के लिए घुसा। घर के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया आस-पड़ोस के लोग जब घर से निकलकर चोर को पकड़ने दौड़े तो एक चोर ने बचने के लिए थोड़ी दूरी पर बने नाले में छलांग लगा दी। मौके पर लोगों ने चोर जावेद को कुएं से बाहर निकाल, फिर उससे पूछताछ की। भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई भी की। तत्काल स्थानीय लोगों ने हरसूद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हरसूद थाना पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर चोर जावेद को हिरासत में ले लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-electricity-department-poles-without-wires-villagers-in-trouble/

चोरों के हौसले बुलंद
हरसूद के सेक्टर छह में दो युवक एक घर में चोरी की नियत से हथियार से लैस दो चोर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान घर के लोगों ने जमकर शोर मचाया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि चोरों ने भीड़ को ललकारा और कुल्हाड़ी निकालकर हमला करने की बात कही, लेकिन जब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, तब एक आरोपी भीड़ से बचने के लिए गहरे नाले में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दोनों हथियारों से लैस थे। हरसूद क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में बहुत नाराजगी है। इसी नाराजगी का असर है कि लोगों ने अपना सारा आक्रोश चोर पर निकाल दिया और चोर की जमकर पिटाई की। लोगों ने भले ही कानून हाथ में लिया हो लेकिन लोगों का कहना है वह चोरी की इस घटना से तंग आ गए हैं लिहाजा चोर को सबक सिखाना जरूरी था। चोर को हिरासत में लेने के बाद उसके दूसरे साथी की तलाश शुरू हो गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने घेरा.. चोर ने नाले में लगाईं छलांग | Khabar Digital | Khabar Digital