कटनी में आज निकलेगी भव्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा, शहर होगा भक्तिमय माहौल में सराबोर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी में आज निकलेगी भव्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा, शहर होगा भक्तिमय माहौल में सराबोर

सबहेड:--

कायस्थ समाज की आस्था का महापर्व—झांकियां बनेंगी आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर आज शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 11:30 बजे चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भूमि पूजन के साथ होगी। इसके बाद शाम 5 बजे स्टेशन रोड स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी।यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन, आरती और भव्य स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करेंगी।समापन चांडक चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर में होगा, जहां महाआरती एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएंगे।पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी में आज निकलेगी भव्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा, शहर होगा भक्तिमय माहौल में सराबोर | Khabar Digital | Khabar Digital