कटनी वनमंडल अंतर्गत स्थानीय महिलाओं के द्वारा पिपरिया बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास रोका गया

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कटनी वनमंडल अंतर्गत स्थानीय महिलाओं के द्वारा पिपरिया बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास रोका गया

कटनी,खबर डिजिटल -- कटनी वनमंडल के बड़वारा परिक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया बीट में ग्राम पिपरिया की लगभग 60-70 महिलाएं अतिक्रमण की मंशा से वन भूमि की सफाई कर रही थीं। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और कार्य रुकवाया।मौके पर वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री गर्वित गंगवार तथा बड़वारा रेंज अधिकारी श्री दशमत सिंह ने वन अमले के साथ ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार केवल उन आदिवासियों को दिए जाते हैं, जो 13 दिसंबर 2005 से पूर्व से वन भूमि पर काबिज हैं। यह अधिनियम की कट-ऑफ तिथि है। साथ ही, सामुदायिक अधिकारों के अंतर्गत वन भूमि पर बसने या खेती करने का अधिकार नहीं दिया जाता।अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं, जो नई वन भूमि साफ कराकर खेती या बसाहट के लिए जमीन दिलाने का दावा करता है। ऐसे लोग भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर उन्हें कानूनी कार्रवाई में फंसा सकते हैं।समझाइश के बाद ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में वन भूमि पर कोई अतिक्रमण या कटाई-सफाई नहीं करेंगे। वन विभाग ने वन संपदा की सुरक्षा के लिए गश्त जारी रखने की बात कही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कटनी वनमंडल अंतर्गत स्थानीय महिलाओं के द्वारा पिपरिया बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास रोका गया | Khabar Digital | Khabar Digital