निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण, गैस आधारित शवदाह गृह पुनः चालू कराने के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण, गैस आधारित शवदाह गृह पुनः चालू कराने के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -- नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने मंगलवार को बस स्टैंड जोन क्रमांक 1 अंतर्गत विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण उपरांत जोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।बस स्टैंड की व्यवस्थाएं सुधारनेनिरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बस स्टैंड परिसर का पैदल भ्रमण कर दुकानों के आवंटन, यात्री प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति देखी। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।परिसर में गड्ढों की भराई कराने, अव्यवस्थित ठेले-टपरों को हॉकर्स जोन में व्यवस्थित करने तथा पुराने टिकट काउंटर के सामने पड़े अनाधिकृत कबाड़ को जब्त करने के निर्देश अतिक्रमण प्रभारी को दिए। स्थानीय बस ऑपरेटर से बस संचालन संबंधी जानकारी भी ली गई।शिवाजी कॉलोनी में विकास कार्यों की समीक्षानिरीक्षण के अगले चरण में इंदिरा गांधी वार्ड स्थित शिवाजी कॉलोनी का दौरा किया गया। स्थानीय पार्षद की उपस्थिति में कॉलोनी के नियमितीकरण एवं जमा विकास शुल्क की जानकारी ली गई। निगमायुक्त ने पुनः विकास शुल्क शिविर आयोजित कर शासन नियमानुसार विकास कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।मुक्तिधाम में गैस आधारित शवदाह गृह होगा पुनः प्रारम्भनदी स्थित मुक्तिधाम परिसर का निरीक्षण करते हुए निगमायुक्त ने क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल की मरम्मत, अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।गैस आधारित शवदाह गृह का ताला खुलवाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसे पुनः संचालित करने में आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आवश्यक तकनीकी जानकारी एकत्र कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे प्रदूषण मुक्त शवदाह गृह शीघ्र प्रारंभ हो सके।मुक्तिधाम के बाहर नाली में गंदगी पाए जाने पर तत्काल सफाई एवं प्रस्ताव तैयार कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में सुनीं नागरिकों की समस्याएंजोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अतिक्रमण, पेयजल, साफ-सफाई, सड़क एवं नाली निर्माण, बिना अनुमति निर्माण सहित विभिन्न विभागीय शिकायतों पर सुनवाई की गई। निगमायुक्त ने सभी आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्यवाही कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।निरीक्षण के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण, गैस आधारित शवदाह गृह पुनः चालू कराने के निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital