महापौर ने पार्षद साथियों व अधिकारियों के साथ पुलिस अधिक्षक से की मुलाकात शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

महापौर ने पार्षद साथियों व अधिकारियों के साथ पुलिस अधिक्षक से की मुलाकात शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग

खबर डिजिटल कटनी -नगर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम एवं पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे अभियान के दौरान विगत दिवस शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता के मामले को लेकर सोमवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,पार्षद साथियों एवं निगम अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में दद्दाधाम कटनी निवासी श्री श्याम सुन्दर पाण्डेय को अतिशीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। महापौर द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर निगम कटनी द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नो-पार्किंग एवं अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटाने की मुहिम चलाई जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 27 दिसंबर 2025 को श्याम सुन्दर पाण्डेय द्वारा बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित किया गया। जब अतिक्रमण एवं यातायात विभाग के कर्मचारियों ने वाहन हटाने का अनुरोध किया तो संबंधित व्यक्ति द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।महापौर ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करती हैं, बल्कि कर्मचारियों का मनोबल भी गिराती हैं। अतः मामले की गंभीरता को देखते हुए श्याम सुन्दर पाण्डेय के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की जाए।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

महापौर ने पार्षद साथियों व अधिकारियों के साथ पुलिस अधिक्षक से की मुलाकात शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital