31जनवरी से प्रारंभ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

31जनवरी से प्रारंभ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

कथा पंडाल पहुँचकर नगर निगम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

कटनी – श्री रंगनाथ नगर में कल 31 जनवरी से प्रारंभ होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से ठीक एक दिन पूर्व शुक्रवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद साथियों के साथ कथा पंडाल पहुँचकर नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री इंद्रेश जी उपाध्याय द्वारा अमृतमयी कथा वाचन किया जाएगा। महापौर ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्थिति का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तत्पर रहेगी।महापौर ने उपस्थित निगम के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कथा आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आयोजन अवधि के दौरान निगम की सभी व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखी जाएँ। उन्होंने विशेष रूप से नियमित साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव, पहुँच मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सुचारु यातायात संचालन हेतु हांका गैंग को पूर्ण मुस्तैदी से कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।महापौर सूरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों से नगर में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है तथा जनसहभागिता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए नगर निगम की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महापौर द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण किया गया था। आज पुनः स्थल पर पहुँचकर उन्होंने तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,सुरेन्द्र गुप्ता,उमेन्द्र अहिरवार,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव,सुनीता कमलेश चौधरी सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

31जनवरी से प्रारंभ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की पूर्व संध्या पर महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा | Khabar Digital | Khabar Digital