राष्‍ट्रीय ध्‍वज संहिता के उल्‍लंघन पर प्राथमिक शाला अमाड़ी के सहायक शिक्षक निलंबित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

राष्‍ट्रीय ध्‍वज संहिता के उल्‍लंघन पर प्राथमिक शाला अमाड़ी के सहायक शिक्षक निलंबित

खबर डिजिटल कटनी – राष्‍ट्रीय ध्‍वज संहिता के उल्‍लंघन पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी ने विकासखण्ड बहोरीबंद के प्राथमिक शाला अमाड़ी के सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद के द्वारा प्रस्‍तुत जांच प्रतिवेदन के बाद की गई है।शाला प्रभारी सहायक शिक्षक श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 के अवसर पर वि‌द्यालय शासकीय प्राथमिक शाला अमाड़ी में कटा-फटा राष्ट्रीय ध्वज को फहाराया गया था। सहायक शिक्षक श्रीवास्तव का यह कदाचरण भारतीय ध्वज संहिता 2002 के विपरीत है। जिला शिक्षा अधिकारी अग्रहरी ने सहायक शिक्षक श्रीवास्तव के इस कृत्य को घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता माना। जो‍ कि म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित उपनियमों के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला अमाडी के सहायक शिक्षक श्रीवास्तव को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 09 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक राकेश श्रीवास्तव का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बहोरीबंद नियत किया गया है। इस दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

राष्‍ट्रीय ध्‍वज संहिता के उल्‍लंघन पर प्राथमिक शाला अमाड़ी के सहायक शिक्षक निलंबित | Khabar Digital | Khabar Digital