सफाई नियमों का उल्लंघन करने वाले माधवनगर के 4 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सफाई नियमों का उल्लंघन करने वाले माधवनगर के 4 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही

खबर डिजिटल कटनी -  नगर निगम कटनी द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार निगरानी एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार रात नगर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के निरीक्षण के दौरान सफाई नियमों का पालन नहीं करने वाले 4 दुकानदारों पर 1100 रूपये के स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निरीक्षण के समय संबंधित दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने कचरा फैलाना, निर्धारित स्थान पर कचरा नहीं डालना एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करना पाया गया। स्वास्थ्य अमले द्वारा मौके पर ही चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, वार्ड दरोगा राकेश निगम सहित दीपक जानोकर, सुशील मलिक, विनय अर्खेल एवं सुरेन्द्र नाहर की उपस्थित रहे।  नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। साथ ही व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे सफाई नियमों का पालन करें और स्वच्छ कटनी के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सफाई नियमों का उल्लंघन करने वाले माधवनगर के 4 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही | Khabar Digital | Khabar Digital