मुख्यमंत्री कार्यक्रम के नाम पर ग्राम पंचायत चोरी में अनियमितता, निजी वाहन पर पंचायत का बिल!

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के नाम पर ग्राम पंचायत चोरी में अनियमितता, निजी वाहन पर पंचायत का बिल!

सौरभ श्रीवास्तव

खबर डिजिटल-- कटनी जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत चोरी में गंभीर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़वारा जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निजी वाहन को पंचायत का वाहन दर्शाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत चोरी के सचिव एवं सरपंच द्वारा एक निजी वैगनआर कार, वाहन क्रमांक MP 21 ZF 1833, को पंचायत के नाम पर बुक दिखाया गया। जबकि बताया जा रहा है कि यह वाहन पूरी तरह निजी है। वाहन में चालक सहित केवल पांच लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन पंचायत रिकॉर्ड में आठ व्यक्तियों का खर्च दर्शाया गया है।रिकॉर्ड के अनुसार उक्त वाहन के लिए ₹3500 का बिल तथा नाश्ते के नाम पर आठ नग का ₹1440 का बिल पंचायत मद से लगाया गया है।इस मामले की शिकायत पहले संबंधित इंजीनियर को की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को भी अवगत कराया गया, किंतु अब तक उनकी तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से पंचायत में वित्तीय पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस कथित अनियमितता को लेकर क्या कदम उठाता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के नाम पर ग्राम पंचायत चोरी में अनियमितता, निजी वाहन पर पंचायत का बिल! | Khabar Digital | Khabar Digital