जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्‍त, निकासी पर लगी रोककलेक्‍टर तिवारी के सख्‍त रूख से हुई कार्यवाही, वसूले गये साढ़े 11 लाख रूपये

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्‍त, निकासी पर लगी रोककलेक्‍टर  तिवारी के सख्‍त रूख से हुई कार्यवाही, वसूले गये साढ़े 11 लाख रूपये

खबर digital News कटनी – समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही जिले में दलालों, व्‍यापारियों और बिचौलियों के कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य, कृषि एवं उपज मंडी द्वारा गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्‍यापन का सिलसिला शुरू कर संयुक्‍त जांच दल द्वारा अब तक 56 हजार 802 क्विंटल धान जब्‍त कर निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस धान पर मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क और समझौता शुल्‍क को मिलाकर करीब 11 लाख 47 हजार 196 रूपये की राशि व्‍यापारियों व गोदाम संचालकों से वसूली जा चुकी है। इसमें 8 लाख 21 हजार 662 रूपये 5 गुना मंडी शुल्‍क, 1 लाख 64 हजार 334 रूपये निराश्रित शुल्‍क एवं 1 लाख 61 हजार 200 रूपये समझौता शुल्‍क शामिल है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि संयुक्‍त दल द्वारा की गई कार्यवाही में बीते नवंबर माह से अब तक कटनी तहसील के 12 वेयरहाउस एवं 5 वाहनों में 42 हजार 889.05 क्विंटल धान भंडारित पाई गई जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 4 लाख 86 हजार 112 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 3 फर्मो में 1 हजार 902.54 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 46 हजार 560 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसी तरह रीठी तहसील में अब तक 4 फर्मो एवं 1 वाहन में कुल 2 हजार 210.2 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 79 हजार 624 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।जबकि बहोरीबंद तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 827.5 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 3 हजार 384 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।वहीं विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 754.08 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 2 लाख 49 हजार 444 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसके अलावा स्लीमनाबाद व ढ़ीमरखेड़ा तहसील में अब तक 5 फर्मो में कुल 4 हजार 218.8 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 82 हजार 72 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के काफी पहले से ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कार्रवाईयां भी की गई हैं। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी