खबर डिजिटल की खबर का असर: उपयंत्री कमलेश धूमकेती की संविदा सेवा समाप्त

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल की खबर का असर: उपयंत्री कमलेश धूमकेती की संविदा सेवा समाप्त

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ ​जनपद पंचायत डिण्डौरी में लंबे समय से विवादों में घिरे संविदा उपयंत्री कमलेश धूमकेती पर प्रशासन का बड़ा डंडा चला है। निर्माण कार्यों में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी मूल्यांकन और सरकारी नियमों की अनदेखी के चलते जिला पंचायत ने उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।इस के पहले 17 /02/2026 को "खबर डिजिटल" ने इस घोटाले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जारी आदेश के अनुसार, उपयंत्री पर कुल 9 लाख 96 हजार 449 रुपये की आर्थिक गड़बड़ी प्रमाणित पाई गई है।

विकास कार्यों में कई गंभीर फर्जीवाड़े उजागर

​जांच के दौरान उपयंत्री के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों में कई गंभीर फर्जीवाड़े उजागर हुए हैं। ग्राम पंचायत पडरियाकला में मनरेगा के तहत नाला विस्तारीकरण कार्य में बारिश के दौरान बिना कोई काम कराए मजदूरों के नाम पर राशि निकाल ली गई। इस मामले में 2 लाख 23 हजार 388 रुपये की देयता तय की गई है।

​ग्राम पंचायत पौण्डी माल में 272 मीटर के स्थान पर केवल 218 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया गया, लेकिन उपयंत्री ने पूरे कार्य का फर्जी मूल्यांकन प्रस्तुत कर दिया। इसमें 1 लाख 98 हजार 529 रुपये की वसूली प्रस्तावित है। ​पौण्डी माल में बहेरा नाला के पास बना परकुलेशन टैंक पहली ही जांच में क्षतिग्रस्त पाया गया, जिससे 77 हजार 664 रुपये की वित्तीय अनियमितता साबित हुई।

स्पष्टीकरण को भी विभाग ने असंतोषजनक माना

​पौण्डी माल और नयेगांव रैयत क्षेत्र में मनरेगा के तहत करीब 27 लाख 95 हजार रुपये की लागत से तीन परकुलेशन टैंक सरकारी जमीन के बजाय निजी जमीनों पर बनवा दिए गए। इस मामले में उपयंत्री से 5 लाख 59 हजार रुपये की वसूली योग्य पाई गई।

​जिला पंचायत के अनुसार, उपयंत्री को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने और गबन की गई राशि जमा करने के कई मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को भी विभाग ने असंतोषजनक माना।

उपयंत्री के खिलाफ पंचायत राज अधिनियम की धारा 89 के तहत मामले दर्ज कर सुनवाई की जा रही थी। अंततः, मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के नवीन सेवा शर्त निर्देश 2025 के तहत उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।
​इस कड़े प्रशासनिक कदम के बाद से जनपद पंचायत और मनरेगा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी