देहदान करके दूसरों के जीवन में कर सकते हैं उजालाअंगदान करने वालों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

देहदान करके दूसरों के जीवन में कर सकते हैं उजालाअंगदान करने वालों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑन

खबर digital News कटनी -- अंगदान कर व्यक्ति किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जिंदगी देने और बचाने के नेक व पुण्य कार्य में सहभागी बन सकता है। वहीं देहदान करने से चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को मदद मिलेगी, जिससे वे शरीर विज्ञान की बेहतर प्रायोगिक जानकारी हासिल कर भविष्य में अच्छे चिकित्सक बन सकेंगे।जिसका समाज को लंबे समय तक लाभ मिल सकेगा। शासन के प्रावधानों के तहत अंगदान या देहदान करने वालों के अंतिम संस्कार के समय गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।देहदान की अपील का अर्थ है, मृत्यु के बाद अपने शरीर को चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान करने का निस्वार्थ कार्य, जो मेडिकल छात्रों को प्रशिक्षण और चिकित्सा विज्ञान की प्रगति में मदद करता है, और इसके लिए पंजीकरण फॉर्म भरकर, परिवार से सहमति लेकर और संबंधित मेडिकल कॉलेज या संस्थान को सूचित करके किया जा सकता है।ताकि भावी डॉक्टरों को मानव शरीर को समझने में मदद मिले और समाज में एक नेक कार्य हो सके। *इन्हे मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर*अगर नागरिक हार्ट हृदय, लिवर, गुर्दे जैसे अंगों का दान करता है तो उसे गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। ये आदेश मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को भेजे गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस पहल का उद्देश्य अंगदान और देहदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है और इन महान दानदाताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।साथ ही देहदान अथवा हृदय, लीवर व गुर्दा दान करने वाले लोगों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी जाएगी। साथ ही उनके परिजनों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा।देहदान करने से भविष्य के डाक्टरों को पढ़ाई के लिए मानव शरीर उपलब्ध हो जाता है। वहीं अंगदान से मिले अंग का प्रत्यारोपण कर किसी जरूरतमंद, घायल व्यक्ति की ज़िंदगी बचाईं जा सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

देहदान करके दूसरों के जीवन में कर सकते हैं उजालाअंगदान करने वालों को मिलेगा गार्ड ऑफ ऑन | Khabar Digital | Khabar Digital