वर्दी पर हमला पड़ा भारी! आरक्षक को घायल करने वाले तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

वर्दी पर हमला पड़ा भारी! आरक्षक को घायल करने वाले तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

खबर digital News कटनी-- कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस पर हमला कर फरार हुए बदमाश ज्यादा दिनों तक बच नहीं सके और आखिरकार बोहता बायपास से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद होने के बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं।घटना 21 जून की देर रात करीब 2 बजे की है, जब एफआरव्ही-05 में तैनात आरक्षक रूपेश यादव गांधी स्कूल के पीछे चाण्डक चौक क्षेत्र में मिले इवेंट की जांच कर लौट रहे थे। आजाद चौक के पास संदिग्ध स्कूटी सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी अचानक उग्र हो गए और एकजुट होकर आरक्षक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नुकीली वस्तु से हमला कर आरक्षक को घायल कर दिया गया। उनके पैर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा कर उन्हें बोहता बायपास क्षेत्र से दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपीपारस उर्फ गप्पू बर्मन, निवासी बाबली टोला, कटनीअभिलाष उर्फ अब्बू सेन, निवासी कैलवारा फाटक, कटनीगणेश उर्फ गन्नू रजक, निवासी हीरापुर कौड़िया, एनकेजेपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस कर्मी पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।

"पुलिस पर हमला, चाकू बरामद, तीनों गिरफ्तार"कटनी में वर्दी पर हाथ उठाने वालों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आरोपियों की दबंगई गिरफ्तारी के साथ ही ध्वस्त हो गई।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

वर्दी पर हमला पड़ा भारी! आरक्षक को घायल करने वाले तीन बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे | Khabar Digital | Khabar Digital