खबर डिजिटल कटनी-- शहर में सीवर लाइन के नाम पर सड़कों की खुदाई के बाद बहाली कार्य में लापरवाही नागरिकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। माधवनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन सुधार के लिए की गई खुदाई को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सड़क का रेस्टोरेशन नहीं कराया गया। सड़क पर छोड़े गए गड्ढे और पत्थर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, अब तक कई बाइक और स्कूटी सवार इनकी वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर खुदाई के बाद सड़क को सुरक्षित और आवागमन योग्य बनाने की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है? सीवर लाइन के कार्यों की निगरानी और रेस्टोरेशन की मॉनिटरिंग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से नागरिकों की परेशानी बढ़ रही है।उपयंत्रियों, सहायक यंत्रियों और संबंधित ठेकेदारों की जवाबदेही तय नहीं होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय यदि सड़कें लंबे समय तक बदहाल रहेंगी, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर निगम प्रशासन को तत्काल रेस्टोरेशन कराकर सड़क सुरक्षित बनाने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की जरूरत है।
सीवर लाइन की खुदाई के बाद सड़क बदहाल, हादसों को न्योता दे रहे गड्ढेमाधवनगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रेस्टोरेशन की अनदेखी, पत्थरों से टकराकर गिर रहे बाइक सवार
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







