कल से दद्दा धाम मे शुरू होने जा रहा पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कल से  दद्दा धाम मे शुरू होने जा रहा  पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़ -दद्दा धाम परिसर में रविवार से आरंभ हो रहा पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में मनाया जाएगा। मंदिर में दद्दा जी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट और पुष्प मालाओं से सजाया गया है। शिष्य मंडल, श्रद्धालु और सेवकगण तैयारियों में जुटे हुए हैं।समिति के सदस्यों के अनुसार, महोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह 8:00 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण से होगी। इसके बाद 12:00 बजे महा रुद्राभिषेक संपन्न किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। रुद्राभिषेक के पश्चात महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे।*भक्ति संगीत की छटा बिखेरेंगी भजन गायक संजो बघेल*भक्ति रस से ओतप्रोत माहौल में प्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल सुबह 8:00 बजे से अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी। उनकी सुरीली आवाज़ में “शिव शंकर की महिमा”, “जय दद्दा जी महाराज” जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठेंगे।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हवन, पूजन, कथा व संकीर्तन शामिल हैं।*आज शनिवार शाम को होंगे विशेष आयोजन*महोत्सव के पूर्व संध्या पर, आज शनिवार शाम श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही परंपरा के अनुसार शिव के प्राथमिक स्वरूप में गोलियां काटने की विधि (शिव जी की आराधना का प्रारंभिक स्वरूप) संपन्न की जाएगी।इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।*समिति का आग्रह*दद्दा जी मंदिर प्रबंधन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाएं और दद्दा जी महाराज की कृपा प्राप्त करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कल से दद्दा धाम मे शुरू होने जा रहा पांच दिवसीय दद्दा जी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव | Khabar Digital | Khabar Digital