मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

खबर डिजिटल/कटनी न्यूज़- नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा के लिए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को नगर के मुख्य मार्ग सुभाष चौक से स्टेशन पहुंच मार्ग पर कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे अस्थाई रूप से दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों पर सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटवाया जाकर आवागमन को सुगम बनाया गया। कार्रवाई के दौरान मार्ग के कई स्थानों पर फुटपाथ एवं मुख्य मार्ग पर कब्जा जमाए हुए ठेला संचालक, खोमचे वाले तथा अन्य अस्थाई व्यवसायियों फल सब्जी विक्रेताओं पर तीन हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है तथा आम नागरिकों को असुविधा होती है। ऐसे में नियमित रूप से इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करें तथा शहर की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी श्री राहुल पाण्डेय , अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह, राकेश रजक सहित पुलिस विभाग एवं नगर निगम के अतिक्रमण अमले की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने नगर निगम एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही | Khabar Digital | Khabar Digital