श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी, कहा कथा से मिलता है जीवन का सार धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ नगर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी, कहा कथा से मिलता है जीवन का सार धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ नगर

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी - नगर में मोहन टॉकीज के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गुरुवार को नगर की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी पार्षद साथियों के साथ पहुँचकर आचार्य श्री श्रीवत्स जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया।कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनोहर लीलाओं और भक्तों के प्रति उनके करुणामय भाव का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आचार्य श्री ने कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के हर आयाम को उजागर करने वाली ज्ञान की धारा है।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कथा के पश्चात कहा कि ऐसे आयोजनों से नगर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बनता है।भगवान की कथा मन को शांति और आत्मा को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने आचार्य श्री श्रीवत्स जी से आशीर्वाद प्राप्त कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम में पार्षद गणों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं व युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में हरिनाम संकीर्तन, भजनों और शंखनाद की गूंज से भक्ति रस का अद्भुत वातावरण बना रहा।आयोजन समिति ने बताया कि कथा सप्ताह भर चलेगी, जिसमें प्रतिदिन भक्तिरस से ओतप्रोत प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। कथा के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं महापौर प्रीति संजीव सूरी, कहा कथा से मिलता है जीवन का सार धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ नगर | Khabar Digital | Khabar Digital