खबर डिजिटल का बड़ा असर: NH-45 सड़क निर्माण में धांधली उजागर, डिंडौरी कलेक्टर ने दी चेतावनी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

खबर डिजिटल का बड़ा असर: NH-45 सड़क निर्माण में धांधली उजागर, डिंडौरी कलेक्टर ने दी चेतावनी

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ ​Khabar Digital news Impact - डिंडौरी जिले में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का बड़ा असर देखने को मिला है। शहपुरा-डिंडौरी मार्ग (NH-45) के निर्माण में हो रही लापरवाही को लेकर 'खबर डिजिटल' द्वारा 30 मार्च 2026 को यह समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। प्रशासन ने संबंधित ठेकेदार फर्म के खिलाफ सख्त कार्यवाही शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला

​शहपुरा से डिंडौरी के बीच बन रहे नेशनल हाईवे के काम में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही थी। 'खबर डिजिटल' ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि कैसे निर्माण के मानकों को ताक पर रखकर घटिया काम किया जा रहा है। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भी जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया।

​कलेक्टर के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने 31 मार्च को निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पुलिया बनाते समय उसे मजबूत करने के बजाय सीधे पाइप डालकर खानापूर्ति की जा रही थी। ​ठेकेदार ने अनुबंध की शर्तों का पालन नहीं किया, जिससे भविष्य में बड़ी दुर्घटना का खतरा बन सकता था।

यह भी पढ़ें – पवैया का बढ़ा पावर, अब मोहन सरकार में बने राज्य मंत्री, आदेश जारी

​खबर डिजिटल की खबर के बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डिंडौरी ने ठेकेदार फर्म को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। प्रशासन ने साफ लहजे में पूछा है कि क्यों न उनकी फर्म का ठेका रद्द कर दिया जाए और उन्हें हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए। ​संबंधित फर्म को 7 अप्रैल 2026 तक अपना पक्ष रखना होगा। ​यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो फर्म के खिलाफ एकतरफा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ​मामले की जानकारी भोपाल स्थित प्रमुख अभियंता और अन्य बड़े अधिकारियों को भी दे दी गई है।

प्रशासन के इस कड़े रुख और सजगता से उन ठेकेदारों में हड़कंप है जो सरकारी धन का दुरुपयोग कर घटिया निर्माण करते हैं। इस तरह की कार्यवाही स्पष्ट हो गया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिले की जनता अब प्रशासन के इस कदम की सराहना कर रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shahpura-dindori-jabalpur-amarkantak-national-highway-contractor-negligence/

यह भी पढ़ें – मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें – भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

PM Kisan Samman Nidhi | 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

खबर डिजिटल का बड़ा असर: NH-45 सड़क निर्माण में धांधली उजागर, डिंडौरी कलेक्टर ने दी चेतावनी | Khabar Digital | Khabar Digital