कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षणअस्‍पताल में बेहतर साफ-सफाई और एक्‍स-रे कक्ष में व्‍यवस्थित भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षणअस्‍पताल में बेहतर साफ-सफाई और एक्‍स-रे कक्ष में व्‍यवस्थित भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव( खबर डिजिटल) – कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने शनिवार को जिला चिकित्‍सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने चिकित्‍सालय में बेहतर साफ-सफाई और किचन में समुचित खाद्य प्रबंधन के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समूचे अस्‍पताल परिसर का भ्रमण कर गहन चिकित्‍सा कक्ष, बाह्य रोगी कक्ष, सर्जिकल वार्ड, मेटेरनिटी वार्ड और नवीन बिल्डिंग में बने शिशु रोग उपचार कक्ष का भी जायजा लिया। कलेक्‍टर ने जिला चिकित्‍सालय परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी अवलोकन किया।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बाह्य रोगी कक्ष और आकस्मिक चिकित्‍सा विभाग का निरीक्षण किया और गंदगी से भरे डस्‍टबिनों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि डस्‍टबिन भरने पर तत्‍काल खाली कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार एक्‍सरे कक्ष में भीड़ प्रबंधन हेतु समुचित व्‍यवस्‍था करने सिविल सर्जन को निर्देशित किया।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनकी समस्‍याओं और यहां की उपचार व्‍यवस्‍था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और जिला चिकित्‍सालय में समुचित स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था मुहैया कराने सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा को निर्देशित किया। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यहां उपचार हेतु आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सिविल सर्जन डॉ. वर्मा को आयुष्‍मान भारत योजना के तहत पंजीयन बढ़ाने की हिदायत भी दी। उन्‍होंने अस्‍पताल के सफाई निविदाकार के प्रतिनिधि को भी साफ-सफाई व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद रखने निर्देशित किया।इस दौरान डॉ. सुनीता वर्मन, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. नरेन्‍द्र झामनानी सहित नर्सिंग स्‍टाफ मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला चिकित्‍सालय का किया औचक निरीक्षणअस्‍पताल में बेहतर साफ-सफाई और एक्‍स-रे कक्ष में व्‍यवस्थित भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital