आईजी जबलपुर जोन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने दिए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

आईजी जबलपुर जोन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने दिए निर्देश

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव (खबर डिजिटल) – पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.) ने आज पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में आईजी श्री वर्मा ने आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, धार्मिक आयोजनों एवं शोभायात्राओं में भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए।बैठक के पश्चात् श्री वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम, डायल-112 रिस्पॉन्स सिस्टम एवं वायरलेस संचार व्यवस्था का अवलोकन कर अधिकारियों-कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौती पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही की जाए। साथ ही, पुलिस-जन सहयोग को प्राथमिकता देते हुए विश्वास एवं सहभागिता का वातावरण निर्मित किया जाए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. संतोष डेहरिया सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आईजी जबलपुर जोन ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने दिए निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital