नवरात्रि के पावन अवसर पर जयप्रकाश वार्ड वासियों को महापौर ने दी सड़क निर्माण कार्य की सौगात

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नवरात्रि के पावन अवसर पर जयप्रकाश वार्ड वासियों को महापौर ने दी सड़क निर्माण कार्य की सौगात

✍️सौरभ श्रीवास्तव

✍️कटनी(खबर digital) - जनसुविधाओं के विस्तार और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देशन में निगम प्रशासन द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे है। इन्ही प्रयासों की श्रृंखला में जयप्रकाश वार्ड के आदर्श कॉलोनी में श्री खरोटे जी के घर से डेविड सर एवं सुनील दुबे गली में 8 लाख 89 हजार की लागत से निर्मित होने वाली सी.सी सड़क की सौगात महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मेयर इन काउंसिल सदस्य एवं स्थानीय पार्षद श्री सुभाष शिब्बू साहू एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर विधिवत पूजन अर्चन कर भूमि पूजन किया।   भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, गोविंद चावला, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी की उपस्थिति रही।    भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहे और नागरिकों को बेहतर आवागमन के साथ ही साफ-सुथरा, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। विकास अनवरत चलने वाली प्रक्रिया है, इनका लाभ नागरिकों को लंबे समय तक मिले इस हेतु आपकी भी जिम्मेदारी है कि सड़क निर्माण के दौरान निगम का सहयोग प्रदान करें, तथा अच्छी तरह से पकने के पश्चात ही मार्ग से आवागमन करें। सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी समस्याओं से निजात मिलने पर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा खुशी जाहिर करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी का शाल एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया तथा आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इसी तरह आगे भी क्षेत्र को नई सौगातें मिलती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री जितेन्द्र खरोटे, प्रकाश जैन, अशोक चक्रवर्ती, हरीश तनवानी, सचिन गुप्ता, कमलेश लालवानी अंकुर गुप्ता, सहित मातृ शक्ति श्रीमती अर्चना खरोटे, राखी जैन, अनीता गुप्ता, गिरजा चौबे सहित अन्य वार्डवासियों एवं क्षेत्रीय उपयंत्री अश्विनी पांडेय की मौजूदगी रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

नवरात्रि के पावन अवसर पर जयप्रकाश वार्ड वासियों को महापौर ने दी सड़क निर्माण कार्य की सौगात | Khabar Digital | Khabar Digital